फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर्टगाड़ से आगे नहीं जा रही एचआरटीसी की बस

Sun, 26 Oct 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनाड़ तक छोटे वाहनों में करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

सड़क दुरूस्त न होने से ग्रामीण हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बंजार-घर्टगाड़, शनाड़ रूट पर परिवहन निगम की बस घर्टगाड़ तक शुरू हो गई है। बस घर्टगाड़ से आगे शनाड़ तक नहीं जा रही है।
विज्ञापन

आपदा से पहले ग्रामीणों को शनाड़ तक बस की सुविधा मिल रही है। अब घर्टगाड़ तक बस चल रही है। ऐसे में लोगों को शनाड़ तक बस चलने का इंतजार है।
गौर रहे कि बंजार के बंजार-घर्टगाड़, शनाड़ रूट पर दो पंचायतों के लोगों को बस सुविधा मिलती है। घर्टगाड़ से लोगों को शनाड़ तक जाने के लिए टैक्सियों में सफर करना पड़ता है। आपदा में सड़क को काफी क्षति पहुंची है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां का गृह क्षेत्र है। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में भी अभी तक सड़कें बसों के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। बंजार-बठाहड़ रूट में चलने वाली बस भी अभी तक गुशैणी तक ही चल रही है। बठाहड़ तक बस चलने का भी ग्रामीणों को इंतजार है। घाटीवासी रमेश कुमार, आदर्श, प्रेम चंद ने कहा कि लोगों की आवाजाही का मुख्य साधन बसें हैं। इसलिए सड़कों को दुरुस्त कर ग्रामीणों को परिवहन की सुविधा प्रदान की जाए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि आपदा में सरकार जनता को समय पर राहत पहुंचाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और लोक निर्माण विभाग सड़कों को बड़े वाहनों की आवाजाही की बहाली के लिए तेजी से कार्य करें जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें