कुल्लू। विकास खंड भुंतर की ग्राम पंचायत रतोचा और चौंग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को ईवीएम से वोट कैसे डालें, की जानकारी प्रदान की। स्वीप टीम कुल्लू के सह नोडल अधिकारी मोहित मेहता ने कहा कि ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने की हामी भरी है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को ईवीएम के बारे में समझाया गया। इससे कैसे मतदान करें, के बारे में जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि यदि कोई मतदाता 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग है या जो 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग हैं, वे बीएलओ के जरिये 12डी फॉर्म भर सकते हैं। ऐसा करने पर वे घरद्वार पर मतदान कर सकते हैं। जो युवा एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे भी चार मई से पहले फॉर्म नंबर छह भरकर अपना मतदाता कार्ड बना सकते हैं। संवाद