फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नथान में मकान जला, दस लाख रुपये की संपत्ति राख

Sun, 16 Feb 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पतलीकूहल के न​थान में लगी आग को बुझाने में जुटे फायर कर्मी।- जागरूक पाठक
विज्ञापन
दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, जानी नुकसान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्यास नदी के वामतट स्थित नथान गांव में सोमवार को एक मकान में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता से करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति बचा ली गई। हादसे में किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
पतलीकूहल दमकल चौकी प्रभारी सूरज भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पतलीकूहल दमकल चौकी से टीम तुरंत रवाना हुई। हालांकि, घटनास्थल चौकी से 19 किलोमीटर दूर था, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम 25 मिनट में पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। मकान भोपाल सिंह और मोहन लाल का था। आग में लकड़ी की सीलिंग, दरवाजे, खिड़कियां और घर का तमाम कीमती सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि आग की घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, उपायुक्त तोरुल रविश ने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से तय मानकों के अनुसार राहत राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें