केलांग (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में मुख्य मार्ग के पीछे स्थित एक रिहायशी मकान को ढहने के खतरे से बचाने के लिए क्रेटवॉल का निर्माण किया गया है। बीडीसी सदस्य विभूति ठाकुर के प्रयासों से करीब एक माह में सुरक्षा दीवार का काम पूरा होने से प्रभावित परिवार ने राहत की सांस ली है।
विभूति ठाकुर ने बताया कि पिछले माह मकान में अचानक दरारें आ गई थीं। इससे भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर से संपर्क कर मौके पर क्रेटवॉल बनाने का आग्रह किया। मामले में बीआरओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक माह के भीतर सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा करवा दिया। क्रेटवॉल का निर्माण पूरा होने पर बीडीसी सदस्य विभूति ठाकुर ने मेजर पारस कोचर से मुलाकात की। उन्होंने त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए बीआरओ का आभार व्यक्त किया। संवाद