फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुले होटलों के ताले, बढ़ने लगी पर्यटकों की भीड़

Wed, 08 Oct 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। आपदा का दंश झेलने वाली मनाली में सब सामान्य होने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। होटलों में लटके ताले खुल गए हैं जबकि छुट्टी पर भेजे गए होटलों के स्टाफ को भी ड्यूटी पर वापस बुलाया जा रहा है। मालरोड समेत मनाली के तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी 20 से 30 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

आपदा के कारण पर्यटन कारोबार पर छाए संकट के बादल अब छंटने लगे हैं। धीरे-धीरे मनाली और यहां के पर्यटन स्थलों में रौनक लौट रही है। पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन स्थल गुलजार हो गए हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो रोजाना मनाली में 300 से 400 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लगभग दर्जनों वोल्वो बसें और टेंपो ट्रैवलर भी मनाली पहुंच रहे हैं।
26 अगस्त को ब्यास नदी में बाढ़ आने से आई आपदा के बाद मनाली में सन्नाटा पसर गया था। कुल्लू-मनाली नेशनल हाई वे अस्थायी तौर पर खुलने के बाद पर्यटकों ने मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है। मनाली में रौनक लौट आई है। सूने पड़े पर्यटन स्थलों में अब फिर पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई है। दशहरा शुरू होने और छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि आपदा के बाद मनाली में सब सामान्य हो गया है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे ठीक कर दिया गया है। वोल्वो बसें भी पहुंचने लगी हैं। वहीं, होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में पर्यटकों की भीड़ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बार दशहरा सीजन अच्छा चलने की उम्मीद है। मालरोड में भी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन



पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इस बार अक्तूबर महीने में ही रोहतांग और अटल टनल में बर्फबारी हुई है। मौसम का यह मिजाज मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए टॉनिक का काम करेगा। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
-मुकेश, होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष

जल्द से जल्द दुरुस्त हो नेशनल हाइवे
एनएचएआई ने भले ही मंडी से मनाली तक नेशनल हाईवे को दुरुस्त कर दिया है। वोल्वो बसों का संचालन भी शुरू हो गया है लेकिन ऊबड़-खाबड़ सड़क होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबारी विवेक ठाकुर, गौरव ठाकुर, सुमित कुमार ने कहा कि सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें