फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शुल्क बढ़ाने पर होटल कारोबारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटल संचालन सहमति शुल्क में भारी वृद्धि की है। इस फैसले से मनाली के होटल कारोबारी नाराज हैं।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन मनाली ने इसे कारोबार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है। एसोसिएशन ने सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होटल कारोबार पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
कोरोना काल, प्राकृतिक आपदाओं और लगातार प्रभावित पर्यटन सीजन से स्थिति खराब है। इस साल पर्यटन सीजन भी लगभग न के बराबर रहा। ऐसे में सहमति शुल्क में 150 गुना तक बढ़ोतरी अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर सेस भी एक फीसदी से बढ़ाकर दो फीसदी कर दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि सरकार के फैसलों से होटल कारोबार कमजोर हो रहा है। मंदी झेल रहे संचालकों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। यही स्थिति रही तो कई होटल बंद होने को मजबूर हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें