फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खेले मसाने में होली.. गीत पर खूब जमा रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ा बाजार के दुर्गा माता मंदिर में मनाई फूलों की होली वाली संध्या
विज्ञापन

..................................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित अखाड़ा बाजार के दुर्गा माता मंदिर में शनिवार शाम फूलों वाली होली की संध्या हुई। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फूलों की होली खास रही। फूलों की बारिश के बीच श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में सराबोर नजर आए। मंदिर परिसर में भक्ति, संगीत और रंगों की सुगंध ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

बैरागी समुदाय के कलाकारों ने प्राचीन ब्रज की पारंपरिक होलियां प्रस्तुत कर समां बांध दिया। दो कुंवर जनकपुर आए, शंभू आए बिहाने हिमाचल, खेले मसाने में होली जैसे गीतों पर खूब रंग जमाया। होली मंच अखाड़ा बाजार के सदस्यों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर देर रात तक चला। आयोजन समिति के सदस्य सिद्धार्थ अत्री, अजय मेहता, विकास शर्मा, विशाल शर्मा, सुनील अवस्थी और अमित जैन ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें