कविता पाठ कर सामाजिक मसलों को किया उजागर
............................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू साहित्य उत्सव में रविवार को बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश तथा दूसरे राज्यों के नवोदितों कवियों ने कविता पाठ किया। पहले सत्र के कवि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रो. रेखा वशिष्ठ ने की। पौमिला ठाकुर, वैशाली विष्ट, प्रो. पान सिंह, दीप्ति सारस्वत प्रतिमा, रमेश चंद्र मस्ताना, प्रभात शर्मा, प्रशांत रमण रवि, सूरत ठाकुर, रत्न चंद निहार, मुरारी शर्मा, पवन चौहान, गंगाराम राजी, प्रो. वरयाम सिंह, रूपेश्वरी शर्मा ने पर्यावरण तथा अन्य समसामयिक विषयों पर कविता पाठ किया।
दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त सचिव एवं लेखक प्रभात शर्मा ने की। इस कवि सम्मेलन में प्रो. रतन नेगी, डाॅ. लीना वैद्य, राजू मस्ताना, कृष्णा ठाकुर, डाॅ. महि योगेश, डाॅ. संजू पॉल, रेखा, लगन, मुस्कान मणि, प्रो. संगीता, इशिता आर गिरीश, रमेश पठानिया, अजेय, निरंजन देव शर्मा, अजेय तथा अनूप सेठी ने कविता पाठ किया। कवियों ने पर्यावरण, सामाजिक मसलों को उजागर करने के साथ उन पर गहरी चोट की। संवाद