फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथपुर कुल्लू में खूब उड़ा गुलाल

Tue, 22 Mar 2016 06:21 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में धूमधाम से मनाई गई होली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू मंगलवार को खूब होली के रंगों में रंगी। होली के इस पावन बेला पर शहरवासियों और दूरदराज गांव के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर गुलाल लगाया। वैरागी समुदाय के लोगों ने भी डफली और झांझ की धुन पर अलग-अलग टोलियों में होली की रीति को निभाया। गीत संगीत और ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के साथ गुजरती होली की टोलियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन


देश और प्रदेश में भले ही होली उत्सव 23  मार्च को मनाया जा रहा हो, वहीं कुल्लू में होली हर साल परंपरा के तहत एक दिन पहले मनाई गई। सोमवार और मंगलवार को कुल्लू शहर तथा जिला के ग्रामीण इलाकों में होली की धूम मची रही। उत्सव में बढ़ी लोगों की चहल-पहल से शहर की रौनक भी देखते ही बनती थी। होली के शुभ अवसर पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा था। सुबह से ही अधिष्ठाता देवता को गुलाल लगाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। वहीं, अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर, ढालपुर, सरवरी, रामशिला, गांधीनगर सहित भुंतर, मणिकर्ण के इलाकों में विभिन्न टोलियां बनाकर लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर गुलाल फेंका।

छोटों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगा। शहरवासी बालकृष्ण, अजय, रामकृष्ण, करुण, विराट महंत, अभिषेक राय और प्रेम कौंडल ने बताया कि दो दिन कुल्लू में होली पर्व को धूमधाम से मनाया गया। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने अपने परिवार के साथ अपने निवास स्थान रघुनाथपुर में होली मनाई। इस दौरान मंत्री को होली की बधाई देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने अपने निवास में होली को परिवार तथा अन्य लोगों के साथ धूमधाम से मनाई। भगवान रघुनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद परिवार ने होली पर्व को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें