फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमसेवा पोर्टल ठप : लोकमित्र संचालक और जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम सेवा पोर्टल ठप : लोकमित्र संचालक और जनता परेशान
विज्ञापन

प्रमाण पत्र न बनने से विद्यार्थियों की बढ़ीं दिक्कतें
रोजाना लोकमित्र केंद्रों के लगाने पड़ रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। सरकारी सेवाओं के प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल हिम सेवा के कई दिन से सुचारु रूप से कार्य न करने के कारण लोकमित्र केंद्र संचालकों समेत आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय पोर्टल का बार-बार सर्वर डाउन रहने से कामकाज लगभग पूरी तरह ठप हो गया है। वर्तमान में स्कूलों और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को हिमाचली, जाति, आय सहित चरित्र प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है लेकिन पोर्टल में आ रही तकनीकी खराबी के कारण ये आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे विद्यार्थी और उनके अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन

लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोजाना लोकमित्र केंद्रों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से उनका काम नहीं हो पा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर लोकमित्र संचालक महासंघ, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गौड़ और कुल्लू जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा सहित अन्य संचालकों ने रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सर्वर डाउन रहने से न केवल आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि लोकमित्र केंद्र संचालकों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग से मांग की है कि हिमसेवा पोर्टल की तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए ताकि प्रमाण पत्रों को बनाने का कार्य सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें