भुंतर के शाढाबाई में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ी।-संवाद
शाढ़ाबाई में 3 दिवसीय मां फुंगनी फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। शाढ़ाबाई के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय मां फुंगनी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत परगाणु के उपप्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 20 टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।
इसमें हिमालयन एंजेल प्रथम और नामग्याल की टीम दूसरे स्थान पर रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र ठाकुर ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया और इसके लिए मेहनत करने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी है।
खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।