फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का सम्मेलन 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति कुल्लू का जिला सम्मेलन 16 अप्रैल को खंड विकास अधिकारी कुल्लू के नव निर्मित सभागार में आयोजित किया जाएगा। समिति के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि समिति हर दो साल के बाद सम्मेलन का आयोजन करती है।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में निरमंड, आनी, बंजार, कुल्लू और नग्गर खंड से लगभग 100 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में दो सत्र होंगे। इनमें पहला उद्घाटन सत्र होगा और दूसरा सत्र संगठनात्मक होगा। उद्घाटन सत्र में पर्यावरण, समता, नशा निवारण एवं वैज्ञानिक चेतना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी और इन पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। दूसरे सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें