कुल्लू के ढालपुर में ़15 अप्रैल की परैड़ की तैयारी के लिए रिहर्सल करते हुए।-संवाद
कुल्लू। ढालपुर मैदान पर मनाए जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को ढालपुर में पुलिस, आईटीबीपी, महिला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने परेड की रिहर्सल की। समारोह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में शांति बनी रहे, इसके लिए बाहरी गाड़ियों की जांच की जा रही है। नाके लगातार चौकसी बढ़ाई गई।
होमगार्ड बैंड की धुन पर जवानों ने ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कदमताल की। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी लेकिन दोपहर बाद मौसम ने खलल डाला। शाम करीब तीन बजे के बाद फिर रिहर्सल की गई।
ढालपुर में 15 अप्रैल को स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम में सरकारी और निजी स्कूलों एवं कुल्लू नाटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि सुरक्षा के लिए सभी थानों और चौकियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त और नाका लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवाद