फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान राशि देने वाला पहला प्रदेश बना हिमाचल : किमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है। इससे हिमाचल प्रदेश देश में ऐसा पहला राज्य बना है जहां महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि मिलेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने वीरवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इससे प्रदेश की लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
इस गारंटी पर सरकार का करीब 800 करोड़ रुपये खर्च होगा। किमटा ने कहा कि सरकार ने अपने 12 महीने के कार्यकाल में प्रमुख गारंटियों को पूरा किया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में प्रदेश के कर्मचारियों को दी गई ओपीएस की गारंटी को पूरा किया। इससे प्रदेश के 1.36 कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें