फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: निहारणी में दरक रही पहाड़ी, खतरे की जद में तीन मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के निहारणी गांव में पहाड़ी के लगातार दरकने से तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एचपीपीसीएल के बांध से करीब 200 मीटर की दूरी पर निहारणी गांव के पास पहाड़ी लगातार दरक रही है।
विज्ञापन

अगर पहाड़ी ऐसे ही दरकती रही तो आने वाले समय में तीन घर इसकी जद में आ जाएंगे। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसे रोकने के लिए प्रशासन और कंपनी प्रबंधन मिलकर काम करें ताकि लोग सुरक्षित रह सके। भूस्खलन के कारण मोहर सिंह, तेजा सिंह और गोविंद राम के घर खतरे की जद में हैं।
इससे एचपीपीसीएल का एक आवासीय भवन को भी खतरा बना हुआ है। मोहर सिंह, तेजा सिंह और गोविंद राम ने कहा कि भूस्खलन के कारण वन संपदा को काफी नुकसान हो चुका है। उन्होंने एचपीपीसीएल के विद्युत प्रोजेक्ट प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पहाड़ी को दरकने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उधर, एचपीपीसीएल के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) मनीष चौधरी ने बताया कि मौके पर हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम भेजी जाएगी। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें