फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बैडमिंटन में आर्यन और कल्पना बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव केलांग में खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। अंतिम दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। बैडमिंटन के अंडर-15 पुरुष एकल वर्ग में आर्यन ने विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

काशिश उपविजेता रहे। अंडर-15 युगल वर्ग में प्रमोद और लक्ष्य की जोड़ी विजेता तथा होजेर-राघव की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-17 पुरुष एकल वर्ग में कृष्णा विजेता और अर्जुन उपविजेता रहे। अंडर-17 युगल में नोरगेय-कृष्णा की जोड़ी ने पहला और आर्यवीर-आर्यन की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ओपन पुरुष एकल वर्ग में सुशांत विजेता और शेरुब उपविजेता रहे। युगल में रमेश-सुशांत की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रवीण-राजीव की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। महिला एकल वर्ग में कल्पना विजेता और रुचि उपविजेता रहीं। महिला युगल में कल्पना-अस्मिता की जोड़ी विजेता तथा रुचि-नूतन की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन

टेबल टेनिस अंडर-16 एकल वर्ग में वैदिक शर्मा विजेता और अर्णविक राय रनरअप रहे। अंडर-16 युगल में वैदिक शर्मा-रोनाव ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि यशस्वी-अक्षिता रनरअप रहे। ओपन वर्ग में सौरव-अमित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि दीपक-यशस्वी दूसरे स्थान पर र हे। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें