फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रायसन में पक्का किया जाए हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर रायसन के समीप लगभग 200 मीटर का पेच पक्का न होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर सड़क तालाब में तब्दील होने लगी है। दशहरा सीजन को देखते हुए बड़ी संख्या में सैलानी आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पर्यटन कारोबारियों ने एनएचएआई से सड़क को पक्का करने का आग्रह किया है। कुल्लू का दशहरा उत्सव भी 13 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इसी हाईवे से माता हिडिंबा के साथ ऊझी घाटी के देवी-देवता उत्सव के लिए रवाना होंगे।
स्थानीय निवासी ज्योति प्रकाश, बबलू और निहाल नेगी ने कहा कि हाईवे को पक्का किया जाए। एनएचएआई के सहायक अभियंता सुभाष ने कहा कि बिंदु ढांक के पास मशीनरी कार्य कर रही है और दो से तीन दिनों में यहां पूरा मार्ग चकाचक किया जाएगा। एनएचएआई के इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि इस जगह पर जल्द सड़क की टारिंग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें