फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार से सोझा तक हाईवे जाम, बसें, पर्यटक वाहन फंसे, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित...
विज्ञापन

चार घंटे तक जाम लगने से तीन किलोमीटर तक लग गईं वाहनों की लाइनें

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे मतदान कर्मचारियों की बसें भी जाम में फंसी


जलोड़ी, रघुपुरगढ़ और सरयोलसर घूमने निकले 100 से सैलानियों ने भी झेलीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर रविवार को बंजार से सोझा तक चार घंटे जाम लगा रहा। निगम की बसों के साथ पर्यटकों और आम लोगों के वाहन भी फंसे रहे। करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। रविवार सुबह ही चुनाव ड्यूटी खत्म कर लौट रहे कर्मचारियों की बसें भी बंजार से लेकर सोझा तक फंसी रहीं। हाईवे के वन वे होने और वीकेंड के चलते सैलानियों के आने से करीब 12 बजे लगे जाम को चार बजे खोला जा सका। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में यात्री और सैलानी भी परेशान हुए। सोझा के पास एक पर्यटक बस के खराब होने तथा तथा सोझा से घियागी के बीच एक पर्यटक वाहन के पलटने से भी जाम का मर्ज और बढ़ा। चुनाव ड्यूटी पर लगी सरकारी बसें बंजार से सोझा तक चार घंटे तक फंसी रहीं। बंजार के जिभी, घियागी और सोझा इलाके में इन दिनों पर्यटन सीजन यौवन पर है। सभी होटल, होमस्टे और ट्री हाउस पूरी तरह से पैक हैं। ऐसे में सैलानियों की बढ़ती संख्या भी जाम का एक कारण है।
वहीं शनिवार रात को भी हाईवे-305 पर तीन घंटे तक सैलानी फंसे रहे। सोझा से घियागी के बीच टाइलों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक चंडीगढ़ से टाइलें लेकर सोझा आया था मगर मोड़ते समय ट्रक बीच हाईवे में पलट गया है। हादसे में ट्रक में लाई गई टाइलें सड़क पर बिखर गईं लेकिन किसी को इसमें चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास हुए हादसे के बाद सड़क पर गिरी टाइलों को लोगों ने खुद एकत्रित किया। रात दस बजे तक दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही। इसमें जलोड़ी, रघुपुरगढ़ और सरयोलसर घूमने निकले 100 से अधिक पर्यटक फंसे रहे। लोगों ने टाइलों को हटाने के बाद छोटे वाहनों के लिए हाईवे बहाल किया। चुनाव के चलते पुलिस नहीं है। बंजार थाने की पुलिस भी चुनाव ड्यूटी पर लगी है। ऐसे में हाईवे-305 का ट्रैफिक रामभरोसे चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें