फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हाईवे-305 टूटा, बसें बंद, यात्रियों की बढ़ गई दूरी

विज्ञापन
हाईवे-305 के बंद होने से खनाग में सवारियों के लिए खड़ी कुल्लू-बागासराहन रुट की बस। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। विदा हो रहे मानसून ने औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 को तीन जगह काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे बसों की आवाजाही बंद हो गई है। कोटनाला, सराली और कांडूगाड़ केे पास हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से चार दिन से आठ बसों की आवाजाही बंद है। सवारियाें की सुविधा के लिए एचआरटीसी कुल्लू से बागासराहन रूट की एकमात्र बस को कुल्लू से खनाग तक चला रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में सवारियों को करीब 30 किलोमीटर का सफर छोटी गाड़ियों में करना पड़ रहा है। हाईवे पर बस सेवाएं ठप होने से न केवल कुल्लू के साथ किन्नौर, शिमला और मंडी जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि रघुपुर और जलोड़ी क्षेत्र की 10 पंचायतों की जनता को उपमंडल मुख्यालय आनी, जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ रामपुर और शिमला पहुंचना भी एक चुनौती बन गया है। बस सेवाएं बंद हैं। छोटी गाड़ियां भी नहीं मिलती हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हाईवे के जगह-जगह ठप होने से एचआरटीसी कुल्लू की छह बसें फंसी हैं। जिसमें एक निजी बस भी है। शनिवार को तीन बसों को वाया छतरी-पंडोह होकर कुल्लू पहुंचाया गया है। सुरेश कुमार, प्रताप सिंह, मान सिंह, सुरेंद्र कुमार और धनी राम ने कहा कि इस बार बरसात में हाईवे-305 पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। अब विदा हो रहे मानसून के दौरान हुई बारिश ने हाईवे को तीन से चार जगहों पर भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे हजारों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आम लोगों के साथ, पर्यटकों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, मरीजों के साथ सेब उत्पादकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हाईवे को अभी आठ से 10 दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि कोटनाला, सराली व कांडूगाड़ के पास हाईवे को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। तीनों जगहों पर डंगे लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें