फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे और खेतों में घुसा मलबा और बारिश का पानी, फसल तबाह

Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू में शुक्रवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से भुंतर के ग्राम पंचायत शिल्लीहार में भारी नुकसान हुआ है। भुंतर के साथ लगती पहाड़ की चोटी पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद त्रैहण गांव में बगीचे और खेतों में मलबा के साथ पानी भर गया। इससे अनार, टमाटर, पलम को काफी नुकसान पहुंचा है। देखते ही देखते नालों में जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। करीब आधा घंटे के बाद नाले में बाढ़ आ गई।
विज्ञापन


पहाड़ी से आ रहे नाले ने बरशौगी, कुटीआगे और गेंजूनाला में भीषण तबाही मचाई है। बाढ़ के साथ किसानों के खेतों में मलबा और पानी घुस गया जिससे टमाटर, अनार व पलम के पौधों को काफी नुकसान पहुंचा। नाले में एकाएक बाढ़ आ जाने से पूरे गांव में दशहत फैल गई। हालांकि इस बाढ़ से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।       

शिल्लीहार के पूर्व बीडीसी सदस्य अजय कंवर, किसान यशपाल शर्मा, इंद्रजीत ठाकुर, इदंद्रेव, बुध राम, चेतराम, टिकम राम, जोगू राम, हुकम राम, कर्मचंद, मोहर सिंह, दुनी चंद, नौमी राम, चैने राम, देवी राम ने कहा कि क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से खासकर सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यह घटना बादल फटने के जैसी ही थी। उन्होंने कहा कि बलराज सिंह, चेतन गुलेरिया, देवी सिंह, लाभ सिंह, टेक सिंह, इंद्र सिंह को अधिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की कि मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें