फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से हेलीकॉप्टर की दोनों उड़ानें रद्द

Thu, 11 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, केलंाग(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी और खराब मौसम के कारण वीरवार को प्रस्तावित दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब खराब मौसम के कारण उदयपुर की उड़ान रद्द हो गई। इससे यात्रियों को हेलीपैड से मायूस होकर घर लौटना पड़ा। कुल्लू में तैनात उड़ान सह प्रभारी विजय ने बताया कि घाटी में बर्फबारी होने से वीरवार को उदयपुर और आजोग के लिए प्रस्तावित दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


उड़ानें रद्द होने से थिरोट प्रोजेक्ट की बंद पड़ी टरबाइनों को दुरस्त करने आ रहे इंजीनियर की टीम लाहौल नहीं पहुंच सकी। उधर, नियमित उड़ानें नहीं होने से यात्रियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जबकि कुछ परीक्षार्थी भी कुल्लू और घाटी में फंसे हैं। विजय ने बताया कि मौसम साफ होने की स्थिति में अब इन उड़ानों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उड़ानों में परीक्षार्थियों के साथ मरीजों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें