फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा लाल कुल्लू संस्कृति विकास मंच के अध्यक्ष

Sun, 29 Nov 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू संस्कृति विकास मंच की बैठक हुई। इसमें मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष हीरा लाल ठाकुर को मंच का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


सचिव पद के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार हीरा लाल और संगठन सचिव के लिए बुद्धि सिंह प्रभाकर, जबकि सह सचिव के पद के लिए चेत राम को चुना गया। गौरतलब है कि कुल्लू सांस्कृतिक विकास मंच की स्थापना 1999 में हुई थी और अब तक मंच भृगु तुंग नामक पत्रिका के 30 अंक प्रकाशित कर चुका है, जो कुल्लू संस्कृति साहित्य की अग्रणी पत्रिका मानी जाती है। कुल्लू संस्कृति मंच के अध्यक्ष हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि आगामी दो वर्ष के भीतर कुल्लू जिले के सभी लोक साहित्य और एतिहासिक घटनाओं को पत्रिका को माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेगा।

जिले के सभी बुद्धिजीवी वर्ग को इसमें जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में साहित्यकार नवल किशोर, कर्नल प्रेम चंद, ओमप्रकाश शास्त्री, जयदेव विद्रोही, सत्यपाल भटनागर, सरला चंबयाल, शामपाल कौशल, छेरिंग दोरजे, ओम प्रकाश शर्मा, तेज राम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें