आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक जिला प्रधान कौला राम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कौला राम ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी कई सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए अभी तक कोई स्थायी नीति नहीं बन पाई है। जबकि, आईटी टीचर्स के लिए सरकार ने उनके लिए स्थायी नीति बनाने के लिए कहा है।
उसी तर्ज पर उनके लिए सरकार जल्द स्थायी नीति बनाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसलिए सरकार को उनके भविष्य के बारे में सोचते हुए उचित कदम उठाना चाहिए। बैठक में संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने सरकार से लड़ाई लड़ने के लिए सभी सदस्यों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान राकेश ठाकुर, सुनील, ठाकुर सेन, दिनेश, दीपिका, रीना, अनुपमा आदि मौजूद रहे।