फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू-मनाली में झमाझम बरसे बादल

Mon, 08 Sep 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहुधार और शिलीहार के शगाड़ में आई बाढ़
विज्ञापन

काथी कुकड़ी की पहाड़ी मेंं हुआ भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को फिर से जिला में तेज बारिश हुई। गरज के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर नाले में बाढ़ आ गई। भुंतर के कहुधार में बारिश में बाढ़ आ गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई।
नाले का मलबा फोरलेन में आ गया और सड़क मलबे से लबालब हो गई। इसके अलावा पाहनाला क्षेत्र के शिलीहार में शगाड़ में भारी बारिश से बाढ़ आ गई और मलबा घरों व खेतों में घुस गया। इसके अलावा रामशिला-मननाली वामतट स्थित छरूडू के पास बहने वाला नाला भी उफान में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में हुई भारी बारिश से एकाएक ठंड बढ़ गई है। बारिश से जिले में चल रहा राहत कार्य भी प्रभावित हुआ। कुल्लू-मनाली हाईवे के लिए जिला में 223 सड़कें बंद हैं। 722 बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप होने से 800 गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें