फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अखाड़ा बाजार गुरुद्वारा साहिब में जांचा 50 लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अखाड़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को सही जांच, सही सलाह, सही इलाज थीम पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले शिविर में सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सतीश ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। जिन मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों में रेफर किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मोहिंदर सिंह चावला ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का क्षेत्र के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले डॉ. विजय ठाकुर, पीआरओ विजय गौतम, स्टाफ नर्स नेहा और फार्मासिस्ट जीवन का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें