फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वच्छता, नशामुक्ति का संदेश लेकर गांव पहुंचे स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल रांगड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर में रविवार को स्वयंसेवियों ने छयाल गांव में स्वच्छता एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ, नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान ग्राम पंचायत कनियाल, महिला मंडल छयाल तथा युवा मंडल छयाल के सहयोग से आयोजित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने गांव के सार्वजनिक स्थलों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसके उचित निस्तारण का संदेश दिया। ग्रामीणों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने गांव में उगी भांग के पौधों को भी उखाड़ा। ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य अनिता वर्मा ने अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें