फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों की नियमित जांच करे स्वास्थ्य विभाग : अनुराग चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पीएम पोषण शक्ति निर्माण (मिड-डे मील) योजना की जिला संचालन एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने भोजन की गुणवत्ता एवं पोषण स्तर की निगरानी, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी शिक्षण संस्थानों को कवर करते हुए बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच करने को कहा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुनील कुमार ने कहा कि सात शिक्षा खंडों के अंतर्गत 1006 प्री-प्राइमरी, प्राइमरी तथा अपर-प्राइमरी विद्यालयों में कुल 35,118 विद्यार्थियों को मिड-डे मील प्रदान किया जा रहा है। सभी विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जिला कुल्लू को इस योजना के अंतर्गत 7,49,64,452 रुपये का बजट आवंटित किया है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें