बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के गाड़ागुशैणी में जनार्दन वेलफेयर एसोसिएशन और विवा केयर अस्पताल कुल्लू के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 140 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
मेडिसिन, दंत और नेत्र परीक्षण जैसी सेवाएं निशुल्क प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गहन जांच कर परामर्श दिया। चिकित्सा टीम प्रमुख डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। कहा कि शिविर का उद्देश्य दूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा। संवाद