फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 350 प्रशिक्षुओं और शिक्षकों की जांची सेहत

Thu, 13 Mar 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग (कुल्लू) में 350 प्रशिक्षुओं और शिक्षकों की सेहत जांची गई। संस्थान में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के निजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन

शिविर में खासकर प्रशिक्षुओं और शिक्षकों की आंखों की रोशनी की जांच की गई। नेत्र रोगों से ग्रस्त प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को अस्पताल में आकर उपचार करने का परामर्श दिया गया।
नेत्र रोगों के अलावा उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच भी मौके पर की गई। वर्तमान समय में आधुनिकता की दौड़ में खान-पान बिगड़ने से रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रशिक्षु इन बीमारियों की चपेट में न आएं, इसी उद्देश्य से नेत्र रोगों के साथ रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत सूद ने कहा कि जिले के निजी अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 300 प्रशिक्षुओं के साथ 50 शिक्षक और गैर-शिक्षकों का उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें