बंजार (कुल्लू)। एलिम्को की ओर से पात्र दिव्यांग बच्चों काे कृत्रिम अंग और उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और एलिम्को की संयुक्त टीम दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिले के सातों शिक्षा खंडों में 17 नवंबर तक दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जांच की जा रही है। शनिवार को शिक्षा खंड बंजार के बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। इसके लिए विशेष चिकित्सा शिविर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाजार में आयोजित किया गया। शिविर में टीम ने 22 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा और दस्तावेजों का सत्यापन किया। समन्वयक कुलदीप शर्मा ने कहा कि शिविर में उन्हीं दिव्यांग बच्चों का निरीक्षण और स्वास्थ्य जांच की गई जिनके पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र रहे। संवाद