फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थी परिषद ने प्रभावितों को दी राहत

Sat, 15 Nov 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के झनियार गांव में अ​ग्नि प्रभावितो की सहायता के लिए  पहुंचे एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संगठन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बंजार इकाई ने आग की घटना से प्रभावित गांव झनियार पहुंचकर राहत प्रदान की।
विज्ञापन

बंजार इकाई की टीम ने सुनील उपाध्याय ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के सहयोग से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई। राहत सामग्री में कंबल, चादरें, बाल्टियां, प्रेशर कुकर और अन्य जरूरत का घरेलू सामान शामिल रहा। इसके अतिरिक्त प्रति प्रभावित परिवार पांच हजार रुपये की नगद सहायता राशि भी प्रदान की गई। जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि संकट की घड़ी में एबीवीपी प्रभावितों के साथ है। संगठन हर परिस्थिति में सेवा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित है। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेशवासियों से भी अपील की है कि वे आगे आकर इन प्रभावित परिवारों की सहायता करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें