फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तंबाकू के खिलाफ मिल कर जंग लड़ेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग

Wed, 14 May 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तंबाकू के सेवन के मामले कम करने के लिए योजना बनाकर करेंगे काम
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में करवाई राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में तंबाकू के मामले कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग योजना के तहत कार्य करेगा। तंबाकू की चपेट में लोग खासकर युवा न आएं, इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर काम करेंगे।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला करवाई।
इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश, डॉ. घनश्याम और डॉ. उषा ठाकुर ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तंबाकू उत्पादों को न कहने के लिए समाज में जागरूकता लाना और इसके क्रियान्वयन के लिए तैयार होना रहा। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा) की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम भारत में तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने, उनके व्यापार और वाणिज्य को विनियमित करने और उनके उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित करने से संबंधित ह। कहा कि अधिनियम के उल्लंघन पर कैसे और किसका चालान किया जा सकता है, इस बारे में बताया गया। कहा कि तंबाकू मुक्त होने वाली पंचायतों को पांच लाख रूपये का इनाम सम्मान स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें