कुल्लू। जिले में पुलिस ने मुंबई की एक युवती और कुल्लू के तांदला निवासी युवक से 608 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान चील मोड़ में कुर्ला ईस्ट मुंबई, महाराष्ट्र की एक 28 साल की युवती के कब्जे से 308 ग्राम चरस बरामद की। वहीं पुलिस थाना भुंतर की टीम ने पारला भुंतर के समीप फोरलेन पर गश्त के दौरान देवी चंद (30) निवासी तांदला डाकघर काइस के कब्जे से 300 ग्राम चरस पकड़ी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। संवाद