मनाली (कुल्लू)। पुलिस थाना मनाली की टीम ने मनसारी में गश्त के दौरान एक युवक से 168 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शक के आधार पर चमन लाल उर्फ लकी (34) निवासी कंजवीन डाकघर खरबाड़ तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 168 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चरस कहां से आई और इसे किसे बेचा जाना था, इसकी जांच चल रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद