अलेउ स्थित होम स्टे में किराये के कमरे में रहकर कर रहा था चिट्टा का कारोबार
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, एसपी बोले- नहीं बचेंगे नशे के कारेाबारीसंवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। देवभूमि में चिट्टा का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने अलेउ गोंपा के समीप एक होम स्टे में परचून में चिट्टा बेच रहे एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलेउ गोंपा के समीप एक होम स्टे में दबिश दी। तलाशी के दौरान धरातल मंजिल में किराये पर रह रहे आरोपी शुभम कुमार (26) निवासी मकान नंबर-8, वेदांत नगर कॉलोनी, तहसील साहा, जिला अंबाला (हरियाणा) के कमरे से 3.4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद