फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी में काइस को हरा अगले दौर में पहुंची हरिपुर

Sat, 17 Jan 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  कुल्लू इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर खेल प
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में नगर खेल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में खेलो भारत के अंतर्गत नगर खेल का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दो दिन तक कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं करवा रही है।
खेल मैदान ढालपुर में कबड्डी और इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम में डॉ. पारस नाथ शर्मा मुख्यातिथि, रूपेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान ढालपुर में पहले दिन महिला वर्ग का कबड्डी मैच खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हरिपुर और काईस के बीच हुए मुकाबले से हुआ। इसमें हरिपुर ने काईस को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई अध्यक्ष ऋतिक ने कहा कि परिषद खेलो भारत के तहत कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवा रही है। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले हाेंगे। उन्होंने कहा कि पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में चार टीमें कबड्डी में भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता नशा मुक्ति और खेलों को बढ़ावा देने का काम करेगी। वहीं, सैंज घाटी में स्थित लक्ष्मी नारायण स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में भी तीन मुकाबले शनिवार को खेले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें