हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में मंगलवार को युवाओं के लिए कॅरिअर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को कॅरिअर चयन, रोजगार के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अपनी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुसार सही क्षेत्र का चयन करना भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं को कॅरिअर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने भी कॅरिअर से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। संवाद