फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जगतसुख में 34 बुनकरों को वितरित किए हथकरघा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। नग्गर विकास खंड के जगतसुख गांव में सोमवार को जगतसुख क्लस्टर की ओर से 34 बुनकरों को हथकरघा (खड्डियां) वितरित किए गए। ये हथकरघे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

हथकरघे मिलने से स्थानीय बुनकरों को अपने पारंपरिक हस्तशिल्प एवं बुनाई के कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जगतसुख मीरा देवी, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू के अधिकारी अनुज, बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू से दामोदर व राकेश यादव, डिजाइनर विश्वनाथ तथा जगतसुख क्लस्टर की प्रधान ज्वाला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बुनकरों ने कहा कि हथकरघे मिलने से उन्हें अपने काम को विस्तार देने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलेगी। जगतसुख क्लस्टर के पदाधिकारियों एवं बुनकरों ने हथकरघों की स्वीकृति और वितरण के लिए भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, जिला उद्योग केंद्र कुल्लू, बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू तथा सभी संबंधित अधिकारियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें