फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गुशैणी में स्थापित हैंडपंप खराब, लोग परेशान

Thu, 21 May 2026 10:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहंडा के गुशैणी में स्थापित हैंडपंप महीनों से बंद पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाड़ा दुर्गा के मंदिर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों और श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थानीय लागों का कहना है कि घाटी के देवी-देवता भी हारियानों के साथ यहां से होकर गुजरते हैं तो उस दौरान भी देवलुओं को पीने के पानी को तरसना पड़ रहा है।
क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों में पूर्व प्रधान अनुज सूद, पुष्पा देवी, हरी सिंह ठाकुर, पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर सहित ग्रामीण जीवन लाल, रोशन लाल और बुद्धि सिंह आदि का कहना है कि विभाग को इस बारे में बार-बार आग्रह किया गया परंतु अभी तक इस बारे में उचित कार्रवाई अमल में नही लाई गई।
विज्ञापन

इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में विभाग के खिलाफ भी रोष पनप रहा है। अब क्षेत्र के लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि अगर हैंडपंप को एक सप्ताह के भीतर तैयार नहीं किया गया तो लोग विभाग के खिलाफ लामबंद होंगे। उधर, जल शक्ति विभाग की कनिष्ठ अभियंता शबनम का कहना है कि टेक्निकल स्टाफ को बुलाकर हैडपंप पांच दिन के भीतर ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें