फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज घाटी के शांघड में हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शांघड़ क्षेत्र में रविवार को ओलावृष्टि हुई है। इससे क्षेत्र में सेब, गेहूं, जौ के साथ सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी हीरा लाल ने बताया कि दोपहरबाद क्षेत्र में मौसम खराब होने से ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र में सेब के पौधों में फ्लावरिंग हुई है, लेकिन ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेहूं और जौ की फसल को भी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि के दौरान कामकाज पर जुटे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों ने कृषि और बागवानी विभाग के साथ राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र के लिए एक टीम भेजकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा भी दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें