नागनी खेल मैदान में महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस में भाग लेतीं कैप्टन। -संवाद
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के नागनी खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को महिला वर्ग के मुकाबले शुरू हुए, जिसमें पहले दिन दो मैच खेले गए।
पहला मैच लक्ष्मी नारायण फरियाड़ी और तीर्थन स्पार्टन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मी नारायण फरियाड़ी की टीम ने छह ओवर में एक विकेट खोकर 88 रन बनाए। टीम की ओर से स्नेहा ने 18 गेंदों में 43 रन, मोना ने 17 गेंदों में 27 रन और मोनिका ने एक गेंद पर छह रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तीर्थन स्पार्टन की टीम छह विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी।
दूसरा मैच शेष नाग इलेवन और चैहणी वॉरियर के बीच खेला गया। शेष नाग इलेवन ने दो विकेट खोकर 69 रन बनाए। टीम की ओर से टीवा ने छह गेंदों में 11 रन और मेनका ने 14 गेंदों में 35 रन बनाए। जवाब में चैहणी वॉरियर की टीम तीन विकेट खोकर केवल 36 रन ही बना सकी। संवाद