फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओलावृष्टि से गोभी, ब्रोकली को पहुंच रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा जाते हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को सुबह के समय ही रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने लगे, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो गया।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में भी घाटी में ठंड का एहसास बना हुआ है। बीच-बीच में ओलावृष्टि भी हो रही है, जिससे किसानों की गोभी और ब्रोकली की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। मई माह समाप्ति की ओर है, लेकिन लाहौल से सर्दी अभी विदा होती नजर नहीं आ रही।
शनिवार दोपहर बाद भी रोहतांग दर्रा, बारालाचा ला, शिंकुला दर्रा, कुंजम पास तथा सीबी और धौलाधार पर्वत शृंखलाओं की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से पर्वत शृंखलाएं एक बार फिर सफेद चादर में लिपट गई हैं।
विज्ञापन

वीकेंड के चलते घाटी में हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। सैलानी बर्फ से ढके स्नो प्वाइंटों का आनंद लेने के लिए रोहतांग और अन्य ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज और ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें