कुल्लू। जिले के बिजली महादेव क्षेत्र में रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र में फसलों को कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। क्षेत्र में एकाएक हुई जोरदार बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बंदल पंचायत के प्रधान बलदेव ने बताया कि रविवार को बिजली महादेव क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान गोभा समेत आसपास क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। उन्होंने कहा कि मौसम में आए इस बदलाव से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। संवाद