फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कार्यकर्ताओं ने जानी एबीवीपी की विचारधारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू विभाग के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में हुआ।
विज्ञापन

उद्घाटन एवं प्रारंभिक सत्र में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा, जिला प्रमुख कुल्लू टीकम ठाकुर, विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप और खेलो भारत प्रांत सह प्रमुख डॉ. ज्योति बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सत्रों से पहले जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की विभिन्न इकाइयों की बैठकें हुईं। वैचारिक यात्रा विषय पर आयोजित सत्र में जिला प्रमुख टीकम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की स्थापना, संघर्षपूर्ण यात्रा, विचारधारा और संगठन के इतिहास की जानकारी दी।
विज्ञापन

सैद्धांतिक भूमिका विषय पर डॉ. ज्योति बाला ने विद्यार्थी परिषद के मूल सिद्धांतों और कार्यकर्ता की संगठन के प्रति भूमिका पर विचार रखे। विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप ने कहा कि इस अभ्यास वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सांस्कृतिक दायित्वों से अवगत करवाने के साथ उनकी संगठनात्मक क्षमता का विकास करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें