फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रघुनाथ की नगरी में आज उड़ेगा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी में सोमवार को छोटी होली मनाई जाएगी। अगले दो दिनों तक कुल्लू में होली की धूम रहेगी। होली के अवसर पर रघुनाथ की नगरी में गुलाल उड़ेगा।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ाें के साथ टोलियां रंग लगाने के लिए निकलेंगी। लोगों में होली के पर्व को लेकर खुशी की लहर है। होली का पर्व देशभर में जहां चार मार्च को मनाया जा रहा है वहीं कुल्लू में सोमवार से होली का आगाज होगा। मंगलवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। कुल्लू में बसंत पंचमी के 40 दिन पहले ही होली का आगाज होता है।
इन दिनों बैरागी समुदाय के लोग भगवान रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में ब्रज के होली गीत गा रहे हैं। कुल्लू में पारंपरिक तरीके से ही होली दशकों से मनाई जा रही है। भगवान रघुनाथ की ओर से फाग की परंपरा का निर्वहन करने के साथ ही होली का समापन होगा। तीन मार्च को होली के दिन शाम तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक रघुनाथ मंदिर को चंद्र ग्रहण के चलते बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

होली की तैयारियां लोगों की ओर से की गई है। अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, लोअर ढालपुर आदि में टोलियां रंग लगाने के लिए निकलेंगी। वहीं कई शिक्षण संस्थानों में भी होली मनाई जाएगी। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि जिले में होली का पर्व भी देवी-देवताओं को गुलाल अर्पित करने के बाद ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें