न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत में नौनिहालों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यहां आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों के दो भवनों के निर्माण पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे।
पंचायत के तुंग और धारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन की हालत दयनीय बनी हुई है। इसे देखते हुए अब नए भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन के निर्माण पर 6-6 लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है।
हर आंगनबाड़ी केंद्र में एक कमरा, एक स्टोर रूम, किचन और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बरसात के दौरान दोनों भवनों की हालत खराब हो गई थी। ऐसे में लोगों ने जिला प्रशासन से बजट का प्रावधान करने की मांग की थी। इसके बाद विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर यहां भवन निर्माण के लिए प्रारूप तैयार किया था। अब प्रशासन ने इन भवनों के निर्माण के लिए धन का प्रावधान कर दिया है।
....
देहुरीधार पंचायत के तुंग और धारा आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये के बजट का प्रावधान कर लिया गया है। भवन निर्माण के बाद नौनिहालों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
-पंकज शर्मा, एसडीएम बंजार
000