फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पार्वती नदी में बहने से गुजरात के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरी के पास चौहकी में पांव फिसलने से नदी में गिरा
विज्ञापन

27 मई को ही मणिकर्ण पहुंचा था 84 लोगों का दल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण में एक पर्यटक की पार्वती नदी में बहने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल में रखा है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे मणिकर्ण घाटी के जरी स्थित चौहकी के पास गुजरात का युवक सोहम शाह (19) पुत्र किशन बाबू भाई प्लाट नंबर 18 त्रिमूर्ति सोसायटी भावानगर, गुजरात पैर फिसलने से पार्वती नदी में गिर गया। युवक के नदी में बहने से अन्य साथियों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना को पुलिस काे दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तलाश कर युवक को रेस्क्यू किया। उसे तुरंत उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक अपने 84 लोगों के साथ 27 मई की शाम को ही मणिकर्ण पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने मलाणा के लिए ट्रैकिंग पर जाना था मगर इससे पहले युवक हादसे का शिकार हो गया है। चार दिन के भीतर यह दूसरी घटना है जिसमें बहने से मौत हुई है। इससे पहले मनाली में ब्यास में युवती समेत दो लोग बह गए थे। इसमें एक युवक लापता है जबकि युवती का शव बरामद कर लिया गया है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि शव को कुल्लू अस्पताल में रखा गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें