कुल्लू। खड़ीहार पंचायत के कमांद गांव तक एचआरटीसी की बस नहीं जा रही है। निगम की बस के पहिए दो किलोमीटर पीछे ही थम रहे हैं। ऐसे में लोगों को दो किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ रहा है। कुल्लू से कमांद मार्ग में 11 महीने पहले आई आपदा के चलते जगह-जगह डंगे गिर गए थे। चार डंगों को लगाने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया था।
धीमी रफ्तार से काम होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल के विद्यार्थी और ग्रामीण ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले को कई बार विभाग और प्रशासन के ध्यान में लाया, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसे लेकर लोगों में रोष है।
ग्रामीण पूर्व उपप्रधान खडीहार जगत राम ठाकुर, पृथ्वी सिंह, हीरा लाल, मान चंद ने कहा कि सड़क के डंगे का काम लेटलतीफी से किया जा रहा है। सड़क को जल्द दुरुस्त कर कमांद के ग्रामीणों को बस सुविधा प्रदान की जाए अन्यथा ग्रामीण सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे। संवाद
विभागीय पक्ष ....2