नई कार्यकारिणी के भी करवाए जाएंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की मासिक बैठक ढालपुर में होगी। पांच जनवरी को प्रस्तावित बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
न्यायालय में लंबे समय से चल रहे गुरिल्लाओं के मामले पर विशेष चर्चा भी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह राणा करेंगे। ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्ष प्रेमसिंह राणा ने कहा कि नए साल की पहली और महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को उच्च न्यायालय दिल्ली में गुरिल्लाओं के मामले की महत्वपूर्ण सुनवाई है। इससे पहले न्यायालय में अंतिम सूची दोबारा लगनी है। जो गुरिल्ला सदस्य मामले में जुड़ना चाहते हैं, उनका नाम लिस्ट में जोड़ा जाएगा। अंतिम सूची में केवल 700 गुरिल्लाओं के ही नाम शामिल होंगे। इसके लिए सभी का बैठक में उपस्थित रहना आवश्यक है। अगर कोई सदस्य सूची से छूट जाता है तो संगठन इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। संवाद