बंजार के कनौन में बस को हरी झड़ी दिखाकर रवाना करते एपीएसमसी के अध्यक्ष राम सिंह।-संवाद
ग्रामीणों ने एपीएमसी अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
बस चलने से टैक्सियों के महंगे सफर से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत कड़ाहिल के लिए सोमवार को परिवहन निगम की बस सेवा की सोमवार को शुरुआत हुई। चनौन से कड़ाहिल के लिए चली बस को एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू और लाहौल-स्पीति राम सिंह मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्राम पंचायत चनौन के ग्रामीणों में बस सेवा शुरू होने को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। इससे पहले एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू और लाहौल-स्पीति राम सिंह भव्य स्वागत किया। इसके बाद एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू और लाहौल-स्पीति राम सिंह बस में भी सवार हुए। कड़ाहिल में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। लोगों की शिकायतों का भी समाधान किया। कडा़हिल के लिए बस सेवा शुरू होने की ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। परिवहन निगम की बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को टैक्सियों के महंगे सफर से निजात मिलेगी।